By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Uttarakhand108Service : 108 सेवा बनी उत्तराखंड की ढाल
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > Uttarakhand108Service : 108 सेवा बनी उत्तराखंड की ढाल
उत्तराखण्ड

Uttarakhand108Service : 108 सेवा बनी उत्तराखंड की ढाल

“गोल्डन ऑवर” में त्वरित उपचार से जीवन रक्षा.

admin
Last updated: 2026/01/05 at 11:04 AM
admin
Share
5 Min Read
Uttarakhand108Service
Uttarakhand108Service 108 सेवा बनी उत्तराखंड की ढाल
SHARE
Highlights
  • 108 आपातकालीन सेवा पाँच वर्षों में तकनीक.
  • तत्परता और मानवीय संवेदना का उदाहरण.
  • पाँच वर्षों में आपात मामलों का विस्तृत विश्लेषण.

Uttarakhand108Service : 108 सेवा बनी उत्तराखंड की ढाल :-  उत्तराखंड के पर्वतीय, दुर्गम और मौसम की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों वाले उत्तराखंड जैसे राज्य में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना एक कठिन कार्य है, किंतु 108 सेवा ने प्रशासनिक प्रतिबद्धता, तकनीकी नवाचार और प्रशिक्षित मानव संसाधन के बल पर इस चुनौती को अवसर में बदला है। यह प्रेस नोट 108 आपातकालीन सेवा की पाँच-वर्षीय यात्रा, उपलब्धियों, आँकड़ों, सुधारों और भविष्य की दिशा का विस्तृत एवं तथ्यपरक विवरण प्रस्तुत करता है।

Contents
संकट की घड़ी में जीवनरेखापाँच वर्षों में आपात मामलों का विस्तृत विश्लेषणकोविड काल की चुनौती और सेवा की परीक्षा2021-22: मामलों में तेज़ वृद्धि, जिम्मेदारी में इज़ाफ़ा2022-23: सर्वाधिक मामलों का वर्ष2023-24 और 2024-25: सकारात्मक गिरावट का संकेत

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

संकट की घड़ी में जीवनरेखा

108 आपातकालीन सेवा राज्य के प्रत्येक नागरिक के लिए आपदा और संकट की घड़ी में जीवनरेखा के समान है। सड़क दुर्घटनाएँ, हृदयाघात, प्रसव संबंधी आपात स्थितियाँ, गंभीर बीमारियाँ, प्राकृतिक आपदाएँ अथवा भीड़भाड़ वाले धार्मिक व राष्ट्रीय आयोजन—हर परिस्थिति में यह सेवा 24×7 तत्परता के साथ सक्रिय रहती है। बीते पाँच वर्षों में 108 सेवा का उद्देश्य केवल मरीज को अस्पताल तक पहुँचाना भर नहीं रहा, बल्कि “गोल्डन ऑवर” के भीतर गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराकर जीवन रक्षा सुनिश्चित करना इसकी कार्यसंस्कृति का मूल आधार बना है।

पाँच वर्षों में आपात मामलों का विस्तृत विश्लेषण

पिछले पाँच वर्षों में 108 आपातकालीन सेवा ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति, सक्षम प्रशासन और आधुनिक तकनीक के समन्वय से किसी भी चुनौतीपूर्ण भौगोलिक क्षेत्र में भी विश्वस्तरीय आपात स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जा सकती है। उत्तराखंड सरकार नागरिकों के जीवन की रक्षा हेतु इस सेवा को निरंतर सशक्त बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। पाँच वर्षों के आँकड़े यह स्पष्ट करते हैं कि 108 आपातकालीन सेवा ने समय के साथ न केवल कार्यभार संभाला, बल्कि हर वर्ष अपनी भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाया।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे

कोविड काल की चुनौती और सेवा की परीक्षा

वर्ष 2020-21 में 108 सेवा के अंतर्गत कुल 1,06,768 आपात मामले दर्ज किए गए। यह वह दौर था जब कोविड-19 महामारी ने स्वास्थ्य सेवाओं पर अभूतपूर्व दबाव बना दिया था। सीमित संसाधनों और अत्यधिक मांग के बावजूद 108 सेवा ने निरंतर कार्य करते हुए राज्यभर में आपात स्वास्थ्य सहायता सुनिश्चित की।

2021-22: मामलों में तेज़ वृद्धि, जिम्मेदारी में इज़ाफ़ा

वर्ष 2021-22 में आपात मामलों की संख्या में लगभग 48 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई और यह आँकड़ा 1,58,070 तक पहुँच गया। कोविड संक्रमण की दूसरी लहर, गंभीर मरीजों की संख्या में वृद्धि, ऑक्सीजन सपोर्ट और अस्पताल रेफरल की बढ़ी मांग ने 108 सेवा की कार्यक्षमता की वास्तविक परीक्षा ली, जिसमें सेवा पूरी तरह सफल रही।

2022-23: सर्वाधिक मामलों का वर्ष

वर्ष 2022-23 में 1,62,301 आपात मामलों के साथ पाँच वर्षों का सर्वाधिक आंकड़ा दर्ज हुआ। महामारी के बाद उत्पन्न जटिल स्वास्थ्य स्थितियों, पुरानी बीमारियों के गंभीर मामलों और सामान्य आपात स्थितियों को 108 सेवा ने समान दक्षता से संभाला।

2023-24 और 2024-25: सकारात्मक गिरावट का संकेत

इसके बाद वर्ष 2023-24 में आपात मामलों की संख्या घटकर 1,51,276 और 2024-25 में 1,38,369 रह गई। यह कमी किसी भी प्रकार की कमजोरी का संकेत नहीं, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों, समय पर प्राथमिक उपचार, स्थानीय स्वास्थ्य संस्थानों की मजबूती और कॉल ट्रायजिंग प्रणाली की सफलता को दर्शाती है।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा 108 आपातकालीन सेवा उत्तराखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ है। पिछले पाँच वर्षों के आँकड़े यह प्रमाणित करते हैं कि इस सेवा ने हर चुनौती का सामना मजबूती और संवेदनशीलता के साथ किया है। भविष्य में हमारा फोकस ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में प्रतिक्रिया समय को और बेहतर करने, तकनीकी संसाधनों को अपग्रेड करने तथा मानव संसाधन क्षमता को सशक्त बनाने पर रहेगा।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा राज्य सरकार 108 आपातकालीन सेवा को और अधिक मजबूत, तेज़ और जन-केन्द्रित बनाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में नई एंबुलेंसों का समावेशन, अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता, डिजिटल एकीकरण और सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाएगी।

You Might Also Like

UttrakhandPolitics : हरीश रावत को अच्छा लगा प्रधानमंत्री का भाषण

UttarakhandTourism : सुरक्षित और सफल चारधाम यात्रा को तैयार- सुबोध उनियाल

chardhamyatra2026 : राज्यों में शुरू हुआ हेल्थ अलर्ट अभियान

CervicalPain : गर्दन का दर्द, क्या दिमाग तक डाल सकता है असर ?

NewLabourLaw : सैलरी, PF, ग्रेच्युटी और छुट्टियों में बड़े बदलाव

TAGGED: #EmergencyResponseTeam, #HealthInfrastructure, #HealthInnovation, #khojinaradbreakingnews, #MedicalEmergency, AmbulanceTechnology, COVIDResponse, dehradun, DigitalHealthcareIndia, DisasterResponseIndia, EmergencyAmbulance, GoldenHourCare, khojinarad, LifeSavingService, MountainRescueUttarakhand, PublicHealthInitiative, uttarakhand, Uttarakhand108Service, UttarakhandHealthcare

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin January 5, 2026 January 5, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article DehradunNews DehradunNews : नई नियमावली से संवरेगा देहरादून – बंशीधर तिवारी
Next Article CMPushkarSinghDhami CMPushkarSinghDhami : मुख्यमंत्री ने 140 करोड़ 26 लाख पेंशन किश्त की जारी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttrakhandPolitics
UttrakhandPolitics : हरीश रावत को अच्छा लगा प्रधानमंत्री का भाषण
देहरादून April 16, 2026
UttarakhandTourism
UttarakhandTourism : सुरक्षित और सफल चारधाम यात्रा को तैयार- सुबोध उनियाल
देहरादून April 16, 2026
chardhamyatra2026
chardhamyatra2026 : राज्यों में शुरू हुआ हेल्थ अलर्ट अभियान
उत्तराखण्ड April 16, 2026
CervicalPain
CervicalPain : गर्दन का दर्द, क्या दिमाग तक डाल सकता है असर ?
खोजी नारद कहिंन April 16, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?