Baahubali: The Epic : 10 साल बाद भी बाहुबली का जादू बरकरार! थिएटर्स में हाउसफुल शो :- दोस्तों, साउथ सिनेमा (South Cinema) को नॉर्थ में पहचान दिलाने वाले डायरेक्टर एस.एस. राजामौली (S.S. Rajamouli) ने एक बार फिर इतिहास दोहरा दिया है! साल 2015 में जब उन्होंने ‘बाहुबली’ (Baahubali) बनाई थी, तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री (film industry ) का नक्शा बदल गया था और अब 10 साल बाद, उन्होंने उसी कहानी को एक नए अंदाज़ में फिर से बड़े पर्दे पर उतारा है —“Baahubali: The Epic” के नाम से।
थिएटर्स में फिर मचा बाहुबली का क्रेज
राजामौली ( S.S. Rajamouli ) की ये फिल्म एक बार फिर थिएटर्स में रिलीज हुई, लेकिन इस बार दोनों पार्ट्स को जोड़कर एक भव्य फिल्म के रूप में पेश किया गया है. फिल्म रिलीज से पहले ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, हैदराबाद में तो अडवांस बुकिंग खुलते ही सारे शोज हाउसफुल हो गए! तेलुगू ऑडियंस के लिए 30 अक्टूबर को एक स्पेशल शो रखा गया, जिसमें दर्शकों का रिएक्शन जबरदस्त रहा और फिर 31 अक्टूबर को फिल्म ने थिएटर्स में एक बार फिर तूफान ला दिया!
फर्स्ट डे कलेक्शन ने उड़ाए होश
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बाहुबली: द एपिक’ ने अपने पहले दिन भारत में 9.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. वहीं स्पेशल शो से फिल्म को 1.15 करोड़ रुपये का बोनस मिला, यानि कि सिर्फ एक दिन में फिल्म का कुल कलेक्शन 10.4 करोड़ रुपये तक पहुंच गया! हिंदी वर्जन से फिल्म ने लगभग 1.25 से 1.50 करोड़ रुपये कमाए,
जबकि वर्ल्डवाइड पहले दिन का कलेक्शन 14 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। तेलुगू वर्जन में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 63% से ज्यादा, जबकि हिंदी में करीब 12% रही — जो अब वीकेंड पर और बढ़ने की उम्मीद है।
10 साल बाद भी ‘बाहुबली’ का जादू कायम
सोशल मीडिया पर फिल्म को जबरदस्त रिव्यू मिल रहे हैं. लोग कह रहे हैं — “10 साल बाद भी ‘बाहुबली’ (Baahubali) का जादू फीका नहीं पड़ा!” 3 घंटे 45 मिनट लंबी इस फिल्म ने फैंस को फिर से वही भव्यता, वही इमोशन और वही एक्शन दिखाया, जिसने कभी “क्यों कटप्पा ने बाहुबली को मारा” जैसा सवाल पूरे देश का बना दिया था।
राजामौली का जादू अमर है
राजामौली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कहानी चाहे पुरानी हो, अगर जज़्बात सच्चे हों, तो दर्शक हमेशा उसे दिल में जगह देते हैं. “बाहुबली: द एपिक” न सिर्फ एक री-रिलीज है, बल्कि भारतीय सिनेमा की विरासत का जश्न है।

