उत्तराखंड में अग्निवीरों को 10% आरक्षण | धामी सरकार का बड़ा फैसला :- धामी सरकार ने अग्निवीरों को लेकर एक बडा फैसला लिया है, अब उन्हें सरकारी नौकरियों में मिलेगा दस प्रतिशत आरक्षण, ये वही वादा है जिसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले किया था, और अब उसे शासनादेश जारी कर लागू कर दिया गया है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- धारी देवी मंदिर पर फिर मंडरा रहा खतरा
अब आदेश हुआ लागू, कौन होंगे लाभार्थी, यह आरक्षण समूह ‘ग’ की सीधी भर्तियों में दिया जाएगा और यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा, मतलब अब अग्निवीर सेवा से मुक्त होने वाले युवा, सीधी सरकारी भर्तियों में 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ उठा सकेंगे।
किन विभागों में मिलेगा फायदा, उत्तराखंड के वन विभाग, जेल विभाग, आबकारी, सचिवालय सुरक्षा, और अग्निशमन विभाग समेत कई सरकारी विभागों में यह आरक्षण लागू होगा, यह फैसला उन युवाओं के लिए खास है, जो सेना में सेवा देने के बाद वापस लौटते हैं, ताकि उन्हें राज्य में ही स्थायी रोज़गार मिल सके, मुख्यमंत्री का बयान, युवाओं को घर के पास नौकरी, सीएम धामी ने कहा है, उत्तराखंड सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के युवा पहाडो में रहकर ही नौकरी और सम्मान पाएँ।
यही नहीं, सरकार ने शहीद परिवारों की अनुग्रह राशि भी दस लाख से बढ़ाकर पचास लाख और परमवीर चक्र विजेताओं की राशि डेढ़ करोड तक कर दी है, उत्तराखंड का हर घर सेना से जुडा है, अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती होने वाले युवाओं को चार साल बाद नई नौकरी की ज़रूरत होती है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- जम्मू-कश्मीर में बादल फटने और भूस्खलन से तबाही
अब राज्य सरकार ने उनके लिए सुनियोजित भविष्य की गारंटी दी है, और ये फैसला उनके सम्मान और सेवा को पहचान देने जैसा है, आप इस फैसले के बारे में क्या सोचते हैं, क्या बाकी राज्यों को भी ऐसा करना चाहिए, अपनी राय नीचे कमेंट करें, वीडियो को लाइक करें और हमारे चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें।

